फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौधरी अजित सिंह का स्वागत किया

चौधरी अजित सिंह का स्वागत किया

Fri, 26 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह का स्वागत किया
बुढ़ाना। लालूखेड़ी की जनसभा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह का हाईवे पर स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने रालोद मुखिया को फूलो की मालाएं पहनाई।
विज्ञापन

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह बृहस्पतिवार को लालूखेड़ी जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोक लिया। रालोद कार्यकर्ताओं ने रालोद मुखिया का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत कार्यक्रम में कुछ मिनट रुके। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि अब गरीब व किसानों के अच्छे दिन आने वाले हैं। भाजपा व देश के प्रधानमंत्री के बुरे दिन आरंभ हो गए हैं। देश की गरीब जनता, किसानों व व्यापारियों ने भाजपा को अपना संपूर्ण समर्थन देकर सत्ता की बागडोर थमाई थी। जितनी तेज गति से भाजपा सत्ता में आई थी। उसी प्रकार वह सत्ता से चली जाएगी। देश की जनता ने भाजपा को देख व परख लिया है। झूठ के सहारे पर कोई भी पार्टी अधिक दिन तक जिंदा नही रह सकती। इस मौके पर बालकिशोर त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, चौधरी जगपाल सिंह, सतपाल सहरावत, विरेंद्र सहरावत, हाजी जमशेद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed