{"_id":"5ba15195867a557ea77ac94c","slug":"31537298837-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में बच्चों का प्रदर्शन, शिक्षकों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में बच्चों का प्रदर्शन, शिक्षकों की मांग
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में बच्चों ने किया प्रदर्शन
जानसठ। तहसील में गांव हुसैनपुर के राजकीय हाईस्कूल के बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए अध्यापकों की मांग की। रामराज क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में राजकीय हाईस्कूल है। जिसमें क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव महमूदपुर, रहड़वा, फरीदपुर, स्याली, शाहपुर के लगभग 80 छात्र छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। स्कूल में एकमात्र अध्यापिका हिंदी विषय की है। स्कूल में बच्चों को शिक्षा देने के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि विषयों का कोई भी अध्यापक नहीं है। बच्चों ने स्कूल में अध्यापकों की मांग करते हुए मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए छात्रा अंजू, बबली, प्रिया ने बताया कि स्कूल में एक ही अध्यापिका है। आधा सत्र समाप्त हो गया है। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा भी घोषित कर दी गई हैं। सामाजिक विज्ञान का एक पाठ और अन्य विषयों के भी एक दो पाठ ही अध्यापिका पढ़ा पाई हैं। ऐसे में बच्चे बोर्ड की परीक्षा कैसे दे सकते हैं। बच्चों ने तहसील में प्रदर्शन कर अध्यापकों की मांग की है। एसडीएम विजय कुमार ने स्कूल में शीघ्र अध्यापकों की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया।