फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दलित छात्र के हत्यारों से कोसों दूर है पुलिस के हाथ।

दलित छात्र के हत्यारों से कोसों दूर है पुलिस के हाथ।

Sun, 16 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दलित छात्र के हत्यारों से कोसों दूर है पुलिस के हाथ।
पुलिस कप्तान ने मृत छात्र के परिजनों को दिया भरोसा
विज्ञापन

पुरकाजी। क्षेत्र में हुई दलित छात्र की हत्या के मामले में पुलिस लाचार और बेबस नजर आ रही है। शुक्रवार को एसएसपी ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से काफी देर तक बात की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, थाना पुलिस ने गांव की तीन युवतियों को थाने बुलाकर उनसे भी घंटों तक घटना के संबंध में जानकारी की है।
नौ सितंबर को ग्राम मांडला निवासी बीएससी के दलित छात्र रजत की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसका शव गांव के ही निकट एक रजबाहे के पास पड़ा मिला था। अगले दिन शव का दाह संस्कार होने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। कालेज से लेकर गांव तक गहन छानबीन करने के बाद घटना को छह दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है, जिसे लेकर दलित समाज के लोगों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय सिंह से जानकारी की गई तो वह बेबस नजर आए। उनका कहना है कि पुलिस घटना के खुलासे के लिए दिन रात भाग दौड़ कर रही है, मगर सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

गांव की तीन युवतियों से की पूछताछ
पुलिस ने शनिवार को गांव की तीन युवतियों को थाने बुलाया और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ उनसे घंटों तक रजत की हत्या के संबंध में पूछताछ की। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि घटना के वक्त युवतियों के आसपास होने की जानकारी मिली थी। मगर, पूछताछ में युवतियों से कोई अहम जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, एसएसपी सुधीर कुमार ने शुक्रवार की रात ग्राम मांडला पहुंचकर मृतक के परिजनों से घंटों तक बातचीत की और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed