फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा: 201

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा: 201

Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा: 201
विद्यार्थियों के हौसलों को मिलेगी उड़ान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जनपद के सभी स्कूल और कॉलेजों से लगातार विद्यार्थी फॉर्म भर रहे हैं। हाईस्कूल के विद्यार्थियों को 30 हजार और इंटर के छात्र-छात्राओं को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। फाउंडेशन 14.4 लाख की 36 छात्रवृत्तियां प्रदान कर छात्र-छात्राओं के हौसलों को नई उड़ान देगा।
परिश्रम और लगन से शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन ने हौसला दिया है। प्रति वर्ष मेधावियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति दी जा रही है। इस साल भी छात्र-छात्राएं 31 अगस्त तक अपने आवेदन कर सकते हैं। जिले के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थी फाउंडेशन की वेबसाइट पर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या फिर अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर या फिर इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 पर जाकर फार्म भरें। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। पिछले वर्ष की भांति इस बार नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


लिखित होगी परीक्षा, 55 शहरों में बनेंगे सेंटर
मुजफ्फरनगर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति -2018 की परीक्षा लिखित रुप से विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा ऑन लाइन नहीं होगी। फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकते है। इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed