{"_id":"5b50e6c34f1c1be94b8b5bef","slug":"31532028611-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओ को उठाएगा रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओ को उठाएगा रालोद
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर आरपार की लड़ाई होगी
बुढ़ाना। रालोद के पोल खोल धावा बोल अभियान के तहत बिजली के बिलों सहित किसानों की सभी समस्याओं को उठाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने जौला गांव में जनसंपर्क के बाद एक मींटिग का आयोजन किया। मींटिग में ग्रामीणों को रालोद के छोटे चौधरी के कार्यक्रम से अवगत करवाया गया।
जौला गांव में बृहस्पतिवार को सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन हाजी जमशेद के आवास पर एक मीटिंग का आयोजन किया। जौला गांव में जनसंपर्क करने के बाद आयोजित मीटिंग में रालोद के नेताओं ने पार्टी के कार्यक्रम पोल खोल-धावा बोल अभियान की जानकारी दी। रालोद नेताओं ने ग्रामीणों को बताया कि 27 जुलाई को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गांव जौला में किसानों के बीच पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि पोल खोल- हल्ला बोल अभियान के तहत 27 जुलाई को रालोद के महासचिव जयंत चौधरी की गांव जौला तथा नंगला मंदोड़ में सभाएं होंगी। जनसभा को सफल बनाने के लिए 21 से 26 जुलाई तक क्षेत्र के गांव परासौली, विज्ञाना, जोगिया खेड़ा, लोई, बिराल, नीमखेड़ी समेत कई गांवों में जाकर नुक्कड़ सभा की जाएंगी। ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की किसान व मजदूर विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। 12 अगस्त को लोकदल कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर के सभी बिजलीघरों का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली और कानून व्यवस्था चौपट है। किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है। पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि किसान, मजदूर सहित आम आदमी बिजली और पानी जैसी मूलभूत सेवाओं को तरस रहे हैं। किसानों की आय नहीं बढ़ी, लेकिन बिजली के बिल दोगुने हो गए। रासायनिक खाद की कीमत भी दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि कर्ज माफ़ी के नाम पर किसानों को धोखा दिया गया है। इस मौके पर रालोद नेता राजकुमार सांगवान, नवाजिश आलम, योगराज सिंह, सुरेन्द्र सहरावत, जगपाल चौधरी, हाजी जमशेद, बालकिशोर त्यागी आदि ने भी ग्रामीणों के बीच मौजूद रहे।