फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंडरपास निर्माण पर दुकानदारों ने आपति जताई

अंडरपास निर्माण पर दुकानदारों ने आपति जताई

Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण पर दुकानदारों ने आपति जताई
मंसूरपुर।
विज्ञापन

मंसूरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर के साथ साथ मिनी अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। पांच दिन पूर्व स्थानीय किसानों तथा रेलवे अधिकारियों के बीच अंडरपास बनाने के लिए रेलवे फाटक से मिल रोड की तरफ अंडरपास बनाने पर सहमति बनी थी। इसी बीच स्थानीय दुकानदारों को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने एसडीएम खतौली को ज्ञापन देते हुए आपत्ति दर्ज कराई कि यदि मिल रोड पर अंडरपास बनाया गया तो उनकी दुकानें तथा उनका कारोबार चौपट हो जाएगा।

एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि मंसूरपुर के दुकानदार आए थे। उन्होंने अपनी कुछ समस्या रखी थीं। जिस पर उन्हें आश्वासन दिया था कि सभी की सहमति से कार्य होगा। फिलहाल रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है। इस संबंध में रेलवे विभाग, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, शुगर मिल अधिकारियों, दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों की 16 जुलाई को मंसूरपुर थाने में बैठक होगी। सेतु निगम के जूनियर इंजीनियर मोहम्मद हुसैन ने बताया कि सेतु निगम द्वारा पुल के दोनों ओर सडक़ का निर्माण कर दिया गया है। यदि मिल रोड पर विभाग द्वारा सीधा अंडरपास निकाला गया तो हाल ही में बनाई सड़क को भी तोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed