{"_id":"5b0ef9024f1c1ba96e8b5748","slug":"31527707906-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों ने सफाई नायक पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों ने सफाई नायक पर लगाया आरोप
Updated Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
संविदाकर्मियों ने सफाई नायक पर लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। संविदा सफाई कर्मचारियों ने सफाई नायक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इस संबंध में डीएम राजीव शर्मा को शिकायती पत्र दिया है। रिश्वत नहीं देने पर वेतन काटने का आरोप भी लगाया है।
पटेलनगर निवासी महेश और गाजावाली निवासी प्रदीप ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम राजीव शर्मा को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सफाई नायक ने उनसे रिश्वत मांगी थी। वे संविदा पर सफाई कर्मचारी हैं। आरोप लगाया कि रिश्वत नहीं देने पर उनका वेतन काट दिया गया। वेतन नहीं मिलने से वह परेशान हैं। इस संबंध में 23 मई को एडीएम वित्त सियाराम मौर्य को शिकायत की गई थी। डीएम ने दोनों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।