{"_id":"5afb2a2a4f1c1be5408b594f","slug":"31526409770-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या मनाई
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। कस्बे एवं देहात में वट सावित्री अमावस्या व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने कर सौभाग्य की वृद्धि और पतिव्रत के संस्कारों का आत्मसात करने के लिए वटवृक्ष की आराधना की। महिलाओं ने खरबूजे और पकवान से सजी थाली में बायना निकाला और अग्रज महिलाओं को प्रदान किया। वयोवृद्ध पंडित कृष्ण चंद शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या को महिलाएं वट वृक्ष पूजा करती है। पुराणों में वट वृक्ष में ब्रह्मा विष्णु और महेश का वास स्पष्ट उल्लेख किया है। वट के पत्तों को लेकर कस्बे में माढ़ी और महादेव मंदिर पर लगे पेड़ पर लोगों में आपाधापी मची रही।
कोर्ट के आदेश मिलने पर स्थगित हुई मीटिंग
चरथावल। प्रशासन द्वारा निर्धारित मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख खुर्शीद फात्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली मीटिंग हाईकोर्ट के आदेश के बाद अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश की पुष्टि करने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी है। हालांकि सोमवार को बैठक के लिए ब्लॉक प्रांगण में 109 बीडीसी सदस्यों के बैैठने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी।