{"_id":"5aecb0134f1c1b6d098b7eed","slug":"31525461011-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग में किया हंगामा
Updated Sat, 05 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग में शराब पीकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने दो साथी कर्मचारियों के साथ गंगनहर खंड कार्यालय में घुस कर हंगामा किया। आरोप है कि एक वरिष्ठ सहायक के साथ अभद्रता भी की। मामला महासंघ के पास पहुंचा तो महासंघ के पदाधिरियों ने एक्सईएन को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।
सिंचाई विभाग से रिटायर्ड एक कर्मचारी ने कार्यालय के दो कर्मचारी साथियों के साथ गंगनहर खंड कार्यालय में हंगामा किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर हंगामा किया। एक वरिष्ठ सहायक ने इन लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट का भी प्रयास किया। वरिष्ठ सहायक ने इस मामले की सूचना महासंघ के अध्यक्ष राहुल चौधरी को दी जानकारी मिलने पर कर्मचारियों की बैठक हुई। इसके बाद महासंघ के अध्यक्ष ने एक्सईएन हरि सिंह को इस मामले में तीन दिन के अंदर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिस पर एक्सईएन ने कर्मचारियों को माले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। एक्सईएन ने बताया कि एक शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।