{"_id":"5aeb5bc04f1c1b65098b7b24","slug":"31525373888-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समयानुकूल आहार से घटेगा मोटापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समयानुकूल आहार से घटेगा मोटापा
Updated Fri, 04 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के मोटापा रोग निवारण शिविर में साधिकाओं को आहार का महत्व समझाया गया। नियमित योगाभ्यास के लिए आसन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया।
शामली रोड स्थित ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल के योग साधना केंद्र पर आयोजित मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन योग प्रशिक्षक पवन सिंह बालियान ने साधक-साधिकाओं को उपाय बताए। कहा कि मोटापा कम करने के लिए आहार और व्यवहार में परिवर्तन लाए। सात्विक भोजन ग्रहण करें। प्रात: आठ बजे तक हल्का नाश्ता लेना चाहिए। दोपहर के भोजन का समय 12 से एक बजे के बीच रखे। सलाद का प्रयोग अधिक करें, भूख से एक रोटी कम खाए। स्वाद से अधिक भोजन करने से पाचन प्रणाली पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से कब्ज, एसीडीटी और मोटापा आता है। शाम को हल्का भोजन करें। योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने मनोयोग से नियमित योगाभ्यास प्रेरित किया। राज सिंह पुंडीर, राजीव रघुवंशी, राम किशन सुमन, यज्ञदत्त आर्य ने आसन और प्राणायाम कराए।