{"_id":"5acfad294f1c1b523e8b4ebe","slug":"31523559721-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त: तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त: तिवारी
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंबेडकर जयंती पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त: तिवारी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि आंबेडकर जयंती पर जनपद में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव के बीच आंबेडकर जयंती मनाए जाने की अपील की।
कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभाकक्ष में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद के ग्राम प्रधानों, भीमराव आंबेडकर समिति, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार नागरिकों की मीटिंग आयोजित की गई। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि कोई त्योहार, पर्व हिंसा की अनुमति नहीं देेता हैं। पुलिस प्रशासन सजगता के साथ त्योहारों को शांति और सद्भाव से मनाने की व्यवस्था में जुटा है, इसमें सभी सहयोग करें। बैठक में सामाजिक संगठनों के लोगों ने कहा कि पूर्व में भी आंबेडकर जयंती के अवसर पर कई विवाद देखने को मिले थे, इसमें कई स्थानों पर अनुमति नहीं दिए जाने के मामले भी सामने आए थे। इसलिए प्रशासन यह व्यवस्था सुनिश्चित करे कि जहां पर आंबेडकर जयंती निकाली जाती है, उसके लिए अनुमति देने में कोई अनावश्यक देरी या अड़चन पैदा न हो। इस पर एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से आंबेडकर जयंती के लिए नियमानुसार अनुमति के लिए कोई भी आवेदन लंबित नहीं रखा जाएगा। इसके लिए सभी एसडीएम और सीओ को निर्देशित किया जा चुका है। मीटिंग में मुख्य रूप से एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव, एसपी क्राइम आरबी चौरसिया, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ नई मंडी योगेंद्र कुमार, एसडीएम सदर कुमार धमेंद्र, एसडीएम जानसठ गजल भारद्वाज, एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र चौहान सहित सभी एसडीएम और सीओ मौजूद रहे।