{"_id":"5acfab8c4f1c1bc93d8b4e57","slug":"31523559308-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे की निगरानी में निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे की निगरानी में निकलेगी शोभायात्रा
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश में 2 अप्रैल के दलित आंदोलन के बाद पुलिस प्रशासन ने 14 अप्रैल को निकलने वाली अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा को ड्रोन कैमरे की निगरानी में निकलवाने का फैसला लिया है। शोभायात्रा के दौरान रेपिड एक्शन फोर्स के अलावा पुलिस व पीससी बल तैनात रहेगा।
बृहस्पतिवार को सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि तहसील क्षेत्र में मीरापुर, जानसठ व गांव बरसात में अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिस की सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। शोभायात्रा ड्रोन कैमरे की निगरानी में निकलवाई जाएगी। इस दौरान रेपिड एक्शन फोर्स के अलावा पुलिस व पीएसी बल भी मुस्तैद रहेगा। शोभायात्रा के दौरान माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने रोड मैप तैयार कर लिया है। रोड मैप के अंतर्गत संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही फोर्स छतों पर तैनात कर दी जाएगी। शोभायात्रा के दिन जो भी व्यक्ति शराब पीकर उत्पात मचाता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
शराब के ठेके 14 अप्रैल को बंद रहेंगे
जानसठ। दो अप्रैल को दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर प्रशासन फूंक फूंककर कदम रख रहा है। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शोभायात्रा के दौरान कोई शराबी शराब पीकर उत्पात मचाकर माहौल न खराब कर सके, इसके लिए क्षेत्र के समस्त शराब के ठेके 14 अप्रैल को प्रशासन द्वारा बंद कर दिए गए हैं। आबकारी इंस्पेक्टर अर्पणा द्विवेदी ने बताया कि 14 अप्रैल को क्षेत्र के समस्त शराब के ठेके बंद रहेंगे। कोई भी ठेकेदार शराब देता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ठेके को निरस्त कर दिया जाएगा।