फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्वस्थ गांव-खुशहाल गांव पर मिलेगा इनाम

स्वस्थ गांव-खुशहाल गांव पर मिलेगा इनाम

Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ गांव-खुशहाल गांव पर मिलेगा इनाम
मुजफ्फरनगर। गांव-गांव स्वास्थ्य योजनाओं का बखान किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो गांव चुने जाएंगे, जिनमें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आशा, एएनएम महिलाओं को जागरूक करेंगी। शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचा तो इसका इनाम मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गांवों में स्वास्थ्य योजनाएं पहुंचाई जा रही है। शहरों के मुकाबले सरकार ने गांवों में स्वास्थ्य, बीमारियों का पनपने और उपचार आदि समय पर नहीं होना माना है। ग्रामीणों में जागरूकता के अभाव में भी बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके सबसे मुख्य बिंदू गर्भवती महिलाओं को लेकर है। पुरानी परंपरा घर पर ही प्रसव की प्रथा टूटने का नाम नहीं ले रही है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों के जीवन को खतरा रहता है। साथ ही शिशु की देखभाल, परिवार नियोजन, बच्चों का टीकाकरण आदि में भी ग्रामीण अंचल पिछड़ेपन का शिकार हैं। गांवों में स्थिति बेहतर करने के लिए स्वस्थ गांव और खुशहाल गांव योजना लागू की गई है।
विज्ञापन

इसमें गांवों में बीमारियों को दूर करने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलेगा। आशा और एएनएम के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी कार्य करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो गांव चुने जाएंगे। जिनमें 99 प्रतिशत संस्थागत प्रसव, 90 प्रतिशत टीकाकरण के साथ योजनाओं का लाभ 80 प्रतिशत पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को हासिल करने के बाद मंडल स्तर की टीम गांव में जांच करेगी और सत्यता मिलने पर गांव को पुरस्कार मिलेगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि योजना के लिए अभी गांवों का चयन किया जा रहा है। उसके बाद गांवों में अभियान चलेगा, ताकि गांवों को स्वस्थ के साथ खुशहाल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान करेंगे कार्यशाला
गांव में जागरूकता लाने के लिए ग्राम प्रधान स्तर से कार्यशाला होगी। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी ग्रामीणों को अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। ताकि ग्रामीण योजना, उसकी विशेषता के साथ जरूरत को समझ सके।


मातृ वंदना का लाभ लें गर्भवती
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर भी गांवों में विशेष जोर दिया जा रहा है। जनपद में 7565 गर्भवती योजना में पंजीकृत है। जिनमें जांच के बाद विभाग 3344 को योजना के तहत दिए जाने 5 हजार रुपये की राशि दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed