फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिन्दु नव वर्ष पर आरएसएस का पथ संचलन

हिन्दु नव वर्ष पर आरएसएस का पथ संचलन

Mon, 19 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हिन्दु नव वर्ष पर आरएसएस का पथ संचलन
विधायक सहित सभी सेवक पूर्ण गणवेश में हुए शामिल
विज्ञापन

बुढ़ाना। हिंदू नववर्ष पर स्वयंसेवकों ने कस्बे में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक सहित कस्बा व देहात के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।

उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने मैदान में रविवार को हिंदू नववर्ष के मौके पर कस्बा व देहात के सभी स्वयंसेवक एकत्र हुए। इस मौके पर विभाग बौद्घिक प्रमुख अजय टंडन ने स्वयंसेवकों को डॉ. हेडगेवार के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज नौजवानों को एकजुट होकर देश व धर्म की रक्षा करनी होगी, तभी हम सब आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे सकेंगे। देश व धर्म की सुरक्षा करना देश के हर नागरिक का कर्त्तव्य है। विभाग बौद्घिक प्रमुख के अभिभाषण के बाद पथ संचलन कार्यक्रम आरंभ हुआ। चिरपरिचित अंदाज व अनुशासन में पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवक कस्बे की सड़कों पर निकल पड़े। स्वयंसेवकों का पथ संचलन कस्बे की प्रत्येक सड़क व गली मोहल्लों से गुजरा। कस्बे की महिलाओं व युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कस्बे की परिक्रमा के बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए यह पथ संचलन वापस उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने मैदान में समाप्त हुआ। समापन मौके पर सभी स्वयंसेवकों को जलपान कराया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, जिला बौद्घिक प्रमुख सोमपाल, खंड संघचालक दिलावर सिंह, विनीत कात्यान, अंशुल गोयल, नीरज लोमश, भारत, अभिषेक संगल, राजेश संगल, आरुणिम त्यागी, राजीव सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed