{"_id":"5aaeb5fd4f1c1bb9758b603c","slug":"31521399293-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठित है, तो देश सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठित है, तो देश सुरक्षित
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू संगठित है, तो देश सुरक्षित: लोकेंद्र
शाहपुर। भारतीय हिंदू नववर्ष एवं आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने कस्बे में पथ संचलन किया। इससे पूर्व, विभाग संपर्क प्रमुख लोकेंद्र ने कहा कि हिंदू संगठित है, तो देश सुरक्षित है।
कस्बे में हिंदू नववर्ष एवं आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख लोकेंद्र ने कहा कि हिंदू एक संस्कृति है, जिसको विश्व के कई देशों ने माना है। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठित है, तो देश सुरक्षित है। इसके लिए हमें आपस में जातियों में नहीं बटना है और संगठित रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है। उन्होंने आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के जीवन के बारे में भी विस्तार से बताया। स्वयंसेवकों का पथ संचलन शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से किया। इस दौरान एक खुली जीप में भारत माता व डॉक्टर हेडगेवार के चित्र लगे हुए थे तथा देशभक्ति के तराने बज रहे थे । पथ संचलन में मुख्य रूप से आरएसएस के विभाग संघ चालक डॉ हरवीर आर्य, विधायक उमेश मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, नगर कार्यवाह संदीप बंसल, गोसेवा प्रमुख विजय बंसल, मनमोहनदास बंसल, विजय चौधरी, श्यामपाल सिंघल, मणिकांत मित्तल, हितेश कुमार, भाग्य शर्मा,मास्टर विक्रम सिंह, योगेंद्र देव, अमित कुमार, सुमित कुमार, मनीष त्यागी, कुलदीप त्यागी, जितेंद्र धवन, राकेश कुमार आदि शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पथ संचलन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
हादसे के बाद जाम लगा
शाहपुर। हरसौली पुलिस चौकी के पास ओवरटेक करने के चक्कर में कार ने सामने से आ रहे रेत से भरे टूक के टायर में टक्कर मार दी। ट्रक का टायर फट गया और वह असंतुलित होकर सड़क के बीच में ही पलट गया । हादसे के बाद दोनों ओर जाम लग गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटवा कर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक निवासी रोहित देहरादून से कार से जा रहा था। हरसौली पुलिस चौकी के पास आगे चल रही एक वर्ना कार को ओवरटेक करना चाहा, किंतु तभी सामने से शाहपुर की ओर से जा रहे रेत से भरे ट्रक के आने के कारण उसकी कार की टक्कर वर्ना कार से हो गई। टक्कर होते ही ट्रक का टायर फट गया और असंतुलित होकर वह पलट गया। वर्ना कार सड़क के किनारे स्थित खाई में जा गिरी। दुर्घटना में ट्रक चालक बड़ौत निवासी देवेंद्र पुत्र सुखपाल बुरी तरह घायल हो गए। रेत से भरे ट्रक के सड़क के बीच में पलटने रेत सड़क पर बिखर गया और दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया तथा काफी मशक्कत के लगभग तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक सहित दोनों कारों को अपने कब्जे में ले लिया।