{"_id":"5aaabac04f1c1bc0758b5bc2","slug":"31521138368-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी का प्रकोप फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी का प्रकोप फैला
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं में खुरपका-मुंहपका का प्रकोप फैला
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पशुओं में खुरपका-मुंहपका का प्रकोप फैलने लगा है। पशुपालकों ने पशुओं में जानलेवा गलघोंटू बीमारी फैलने की भी आशंका जताई है। पिछले वर्ष इन बीमारियों से क्षेत्र में 22 मवेशी मर गए थे। पशु चिकित्सा विभाग इन बीमारियों की रोकथाम के लिए सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार से पशु चिकित्सकों की टीम ने गांवों में पशुओं में टीकाकरण अभियान की शुरुआत भी कर दी है।
क्षेत्र के अधिकांश गांवों में खुरपका-मुंहपका का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी से पशुपालकों में दहशत व्याप्त हो गई है। जानलेवा बीमारी की रोकथाम नहीं करने से नाराज पशुपालकों ने गांवों में प्रदर्शन भी किए हैं। पिछले वर्ष इन बीमारियों के फैलने से क्षेत्र के गांवों में पशुपालकों के 22 मवेशी मर गए थे। पशुपालक राजेंद्र, सतीश, दीपक, दयानंद, पूरण सिंह आदि का कहना है कि पशुओं में ये बीमारियों फैलने लगी है। इन्होंने पशुओं में गलघोंटू बीमारी फैलने की भी आशंका जताई है। इसकी रोकथाम के लिए सभी गांवों में टीकाकरण अभियान बृहस्पतिवार से प्रारंभ कर दिया गया है। खतौली पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि खुरपका-मुंहपका के अलावा गलघोंटू बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए बृहस्पतिवार से गांव में टीकाकरण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन पशु चिकित्सकों की टीम ने गांव जावन, अंती, गदनपुरा में पशुओं का टीकाकरण किया। यह अभियान 45 दिन तक लगातार चलाया जाएगा।