फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रालोद कार्यकारिणी में मुस्लिमों को तरजीह

रालोद कार्यकारिणी में मुस्लिमों को तरजीह

Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकारिणी में मुस्लिमों को तरजीह
मुजफ्फरनगर। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में इस बार मुस्लिमों को अधिक तरजीह दी गई है। तीन उपाध्यक्ष और पांच महासचिव मुस्लिम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष बनाए हैं। इनमें आमिर अली, विकास बालियान, हाजी इरशाद, गुफरान प्रधान, राजीव लाटियान, सतवीर वर्मा, मित्रपाल मलिक, धर्मेंद्र तोमर को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 15 जिला महासचिव बनाए गए हैं। इनमें हाजी जमशेद प्रधान, जान मौहम्मद, सईद कुरैशी, मनोज बालियान, रविंद्र पंवार, सचिन आर्य, अब्दुल रहमान, सुक्रमपाल, देवेंद्र अहलावत, दिमाग सिंह गुर्जर, रविंद्र प्रधान, माधवराम शास्त्री, मौहम्मद यूनुस, मोहित अहलावत हैं। 27 सचिव बनाए गए हैं। इनमें जगपाल सैनी, इकरामुद्दीन सैफी, भोपाल सिंह पंवार, सत्य कुमार बालियान, कय्यूम, जितेंद्र बालियान, देवेंद्र पंवार, विकास ठाकुर, मनीष चौधरी, विरोतक त्यागी, कृष्णपाल बालियान, ब्रहम सिंह बालियान, जगत सिंह वर्मा, राजकुमार तेवतिया, मनोज बालियान, उदयवीर दीवान, हाजी बुद्धन, मौहम्मद नवाब, राजीव कुमार, अंकित चेयरमैन, मन्नू ठाकुर, नरेंद्र राठी, यामीन चौधरी, सतवीर, जयपाल सिंह, हरपाल कश्यप, उधल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष आनंद पाल तोमर, कार्यालय प्रभारी ओमकार बालियान, प्रवक्ता विकास कादियान को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में सदस्य जहूर हसन, आजाद सलमानी, सलीम प्रधान, नाहर सिंह, गुड्डू प्रधान, अशोक प्रधान, नसीम, मुरसलीम, गजे सिंह बालियान, श्यामवीर, धीरसिंह, रणधीर सिंह, ओमवीर, राजसिंह, देवेंद्र पहलवान, रविंद्र, सुदेश, ऋषिपाल सिंह, बिट्टू, रविंद्र राठी, अशोक प्रधान, सुरेंद्र सिंह तरार, सतीश तिलोरा, सतीश ठेकेदार, सेठपाल, मुकेश, गजेंद्र, शरणवीर सिंह, हरपाल, संजय, राजीव, अनिरुद्ध, ओमवीर सिंह, राजुल को रखा गया है। इनके अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ में से सात नगराध्यक्ष मुस्लिम
मुजफ्फरनगर। रालोद ने जिले के आठ नगरों में से सात में मुस्लिमों को संगठन का अध्यक्ष बनाया है। मुजफ्फरनगर का अध्यक्ष डॉ वसीम त्यागी को बनाया गया है। बुढ़ाना का अंकित जाटव को, पुरकाजी का अहसान अहमद को, खतौली का वकील अंसारी, शाहपुर का शफीक अहमद, जानसठ का सलमान राव, चरथावल का वहाब त्यागी, मीरापुर का नावेद खान को नगराध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed