{"_id":"5a9aef764f1c1b05738ba5f8","slug":"31520103286-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर जाम, नागरिकों का हाल-बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर जाम, नागरिकों का हाल-बेहाल
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। होली की छुट्टी के बाद लोगों की भीड़ बाजार और सड़क उतरी तो व्यवस्था चौपट हो गई। हर चौराहा और सड़क जाम रहने से लोग बेहाल हो गए। समस्या यह हुई कि शनिवार को पुलिस और यातायात कर्मचारियों ने होली पर्व मनाया। ऐसे में चौराहों और सड़क से फोर्स गायब रही। जिसके चलते स्थिति बेकाबू बनी रही।
शनिवार को दिन निकलते ही सड़क जाम से घिर गई। मिनटों की दूरी घंटों में पूरी हो सकी। दुल्हेंडी के बाद बाजार खुले तो ग्राहक भी पहुंचे। होली की छुट्टी के बाद सरकारी दफ्तर खुले थे, ऐसे में फरियादियों की भी भीड़ आई। जिसके चलते स्थिति अधिक गंभीर बन गई। शहर में रुड़की रोड, अहिल्याबाई चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, एसडी मार्केट रोड, शिव चौक, महावीर चौक के साथ शहरभर में जाम के हालात बने रहे। चौराहों और सड़क पर आधा किलोमीटर तक जाम लगा रहा। इससे नागरिकों को बड़ी दुविधाएं हुई। उधर, शनिवार को ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस के होली पर्व मनाने के कारण व्यवस्था अधिक बेपटरी रही। चौराहों से पुलिस कर्मचारी गायब रहे। इसके चलते वाहन चालकों ने मनमानी से वाहनों को जहां-तहां दौड़ाया।