{"_id":"5a96f3b24f1c1b0a7b8b9cab","slug":"31519842226-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दादा की मौत, पौत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दादा की मौत, पौत्र घायल
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। वहलना चौक के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पौत्र गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला योगेंद्रपुरी निवासी विनोद ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसका पिता राजपाल और भतीजा अंशु मोपेड से वहलना चौक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए एक ट्रक ने उसके मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसके पिता राजपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राईवर नाजिम पुत्र यासीन निवासी ग्राम मन्ना माजरा थाना कैराना, जिला शामली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ट्रैक्टर से कुचल कर राजमिस्त्री की मौत
छपार। बरला-बसेड़ा मार्ग पर बाइक सवार राजमिस्त्री की टैक्ट्रर-ट्राली की चपेट में आकर कुचले जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचेंडा खुर्द निवासी शिवकुमार (30) पुत्र रामसिंह राजमिस्त्री था। फिलहाल शिवकुमार गांव खाईखेड़ी में कार्य कर रहा था। मंगलवार देर शाम वह बाइक द्वारा खाईखेड़ी से अपने गांव लौट रहा था। बरला-बसेड़ा मार्ग पर तेजलहेड़ा रजवाहे के पास पहुंचा, तो सामने से तेज गति आ रहे अनियंत्रित टैक्ट्रर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मारकर उसे कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बहनोई रोशनलाल निवासी सहारनपुर ने अज्ञात ट्रैक्ट्रर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।