{"_id":"5a70c9e74f1c1b90268b7651","slug":"31517341159-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बड़े भाई की मौत, तीन भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बड़े भाई की मौत, तीन भाई घायल
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बड़े भाई की मौत, तीन घायल हुए
शाहपुर। गांव तावली में हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसके तीन भाई गंभीर घायल हो गए। चारों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलौर से अपने गांव अटाली लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बुढ़ाना कोतवाली के गांव अटाली निवासी चार भाई किसी कार्य के लिए मंगलवार को मंगलौर गए थे, जहां से चारों शाम को लौट रहे थे। चारों भाई एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक को भी उन्होंने जुगाड़ के रूप में बना रखा था। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली के पास पहुंचने पर अचानक इस जुगाड़ नुमा बाइक का पहिया निकल गया, जिससे चारों सड़क कर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सभी को उठा कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक वीर सिंह (55) पुत्र बारुसिंह बड़ा भाई था, जबकि हादसे में मनोज, सनोज और तीसरा भाई भी घायल हुआ है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर देकर शव को कब्जे में ले लिया है।