{"_id":"5a6a2be64f1c1b89268b688e","slug":"31516907494-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मतदाता दिवस पर जागरुक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मतदाता दिवस पर जागरुक किया
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र में ही वोट देने का अधिकार
मुजफ्फरनगर। मतदाता दिवस पर स्कूलों में जागरूकता को लेकर कार्यक्रम हुए। एसडी पब्लिक स्कूल में स्लोगन आदि से जागरूक किया गया। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में कार्यक्रम हुआ।
एसडी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए चंद्रकेश यादव ने मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ही वोट देने का अधिकार होता है। मतदान वाले दिन सबसे पहले हमें अपना वोट डालना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने मतदाता जागरुकता को लेकर कविता प्रस्तुत की। स्लोगन आदि से जागरुक किया गया। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना, गीता मित्तल, नुपुर, चारु वर्मा, दीपिका शर्मा, वीना शर्मा, संगीता रानी आदि ने विचार रखे। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में मतदाता जागरूकता पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य संदीप मित्तल, डॉ आलोक कुमार, डॉ सचिन गोयल ने दीप प्रज्वलित किया। वक्ताओं ने बताया कि लोकतंत्र में वोट का क्या महत्व है। हम अपने देश-प्रदेश की सरकारों को बदल सकते हैं। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट को कोऑपरेटिव बैंक में भी मतदाता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। नंद किशोर, उदयभान सिंह, अशोक गर्ग, संजय कुमार, रमेशचंद, राकेश कुमार, राजन कुमार, चुन्नी लाल, विकास आर्य, बबीता सैनी, सतीश सैनी, राजकुमार शर्मा, कपिल कुमार आदि रहे।
बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली
मीरापुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कस्बे में छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गई। रैली में एक दर्जन स्कूूलों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर मतदाता जागरूकता के प्रति लोगों में चेतना उत्पन्न की। प्रात: करीब 10 बजे थाने के पास स्कूली बच्चों को एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ एसकेएस प्रताप, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, कस्बा इंचार्ज राजेंद्र गिरि आदि ने मतदाता दिवस के महत्व को बताया और भारत वर्ष में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मताधिकार के महत्व को समझाया। रैली में सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कालेज, शिखर शिक्षा सदन, प्राइमरी पाठशाला नं-3, गुरु तेग बहादुर जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय चुड़ियाला के बच्चों ने रैली में भाग लिया। व्यवस्था में अनीता शर्मा, मोहन दास, हरिप्रकाश, अंजू रानी, ओमपाल आदि सक्रिय रहे। इसके बाद अधिकारियो ने आकांक्षा डिग्री कालेज में पहुंच कर छात्र छात्रओं को मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूक किया। यहां कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार ने किया।