फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमपुरी से विवाहिता का अपहरण किया

प्रेमपुरी से विवाहिता का अपहरण किया

Fri, 12 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रेमपुरी से विवाहिता का अपहरण किया
प्रेमपुरी से विवाहिता का अपहरण किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी मोहल्ले में सहेली के घर मिलने आई एक विवाहिता का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। विवाहिता का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। सहेली ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी सहेली उससे मिलने के घर आई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11बजे एक कार में सवार होकर कुछ लोग उसके यहां पहुंचे। घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे से उसकी सहेली को जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे। सहेली ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसकी सहेली के साथ मारपीट करते हुए उसे कार में डाल कर अपहरण कर फरार हो गए। युवती ने पुलिस को बताया कि सहेली का अपनी ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते उसने कोर्ट में तलाक का वाद भी दायर किया हुआ है। युवती ने सहेली की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली युवती से मारपीट
मुजफ्फरनगर। प्रेम विवाह करने वाले युवती को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नईमंडी के अमित विहार निवासी युवती ने करीब डेढ़ साल पहले पचेंडा के युवक से प्रेम विवाह किया था। पहले वे परिजनों से अलग रहते थे। कुछ माह पहले युवक उसे लेकर घर रहने लगा था। आरोप है कि ससुराल वाले पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता अपनी मां के घर पहुंच गई। आरोप है कि बुधवार को युवती का पति उसकी मां के घर पहुंचा और वहां पर युवती के साथ जमकर मारपीट की। युवती की मां ने आरोपी दामाद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed