{"_id":"5a4fcb104f1c1b4e198b503c","slug":"31515178768-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन का सम्मान, विधायक नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन का सम्मान, विधायक नहीं पहुंचे
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मुस्लिम समुदाय की ओर से चेयरमैन एवं भाजपा विधायकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के पोस्टरों पर चर्चित गोवंश तस्करों के नाम लिखे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। बृहस्पतिवार रात ही पोस्टरों को दीवारों से हटवाया गया। शुक्रवार को चेयरमैन एवं सभासदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कोई विधायक नहीं पहुंचा।
मोहल्ला चौक बेरियान के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा भाजपा के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना और भाजपा के तीन विधायकों का स्वागत करने का कार्यक्रम रखा गया। इसको लेकर आयोजकों ने बृहस्पतिवार को कस्बे में पोस्टर लगवा दिए थे। इन पर गोवंश तस्करों के नाम छपे होने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इसकी जानकारी भाजपा विधायकों को भी दी। इन पोस्टरों को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया। भाजपाइयों के विरोध करने पर बृहस्पतिवार रात में आयोजकों ने इन पोस्टरों को उतरवा दिया। पोस्टरों पर गलत लोगों के नाम प्रकाशित करने को लेकर शुक्रवार को सम्मान समारोह के कार्यक्रम में बुढ़ाना, मीरापुर और खतौली विधानसभा के भाजपा विधायक नहीं पहुंचे। श्कार्यक्रम मेें नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना और सभासदों का मुस्लिम समाज की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हाजी यूनुस, ब्रजेश रस्तोगी, रमेश कांबोज, आस मोहम्मद, यासीन, प्रवेश कुरैशी, शाह आलम, जमशेद, गफ्फार, मोहम्मद जावेद, नफीस कुरैशी, शाह आलम जैदी, इरशाद कुरैशी, निशांत, हाजी अहसान, मुकेश शर्मा, शिवनंदन भारद्वाज, अमरजीत सैनी, विवेक उपाध्याय, सोनी गुर्जर आदि उपस्थित रहे।