फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रसंघ चुनाव कराने को प्राचार्य का घेराव

छात्रसंघ चुनाव कराने को प्राचार्य का घेराव

Sun, 17 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव कराने  को प्राचार्य का घेराव
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होने के बाद कालेजों में जोर आजमाइश शुरू हो गई है। रालोद छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने कालेजों में प्राचार्य का घेराव कर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कालेजों चुनाव कराए जाने की मांग की है। साथ ही सेल्फ फाइनेंस कालेजों के छात्रों को वोटिंग करने का अधिकार दिए जाने का पक्ष रखा गया है। प्राचार्य ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर छात्रों को शांत किया।
विज्ञापन

युवा राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने पहले एसडी कालेज में प्राचार्य का घेराव कर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव कराए गए हैं, जबकि मेरठ मंडल के अनेक जिलों में चुनाव होते हैं। ऐसे में जनपद के कालेजों में चुनाव नहीं कराए जाते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएवी कालेज में प्राचार्य का घेराव कर काफी देर तक हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। जनवरी माह में सेमेस्टर परीक्षाएं होनी है। ऐसे में चुनाव नहीं हो पाएंगे। कालेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए 25 दिसंबर से पहले का समय है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तिथियां घोषित करने की मांग की है। इस दौरान नितेश चौधरी, मोहित, शेखर चौधरी, गौरव, सचिन, शाहरुख, कामिल, सुनीति, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed