फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तीन दिवसीय अश्व पालन गोष्ठी का आयोजन

तीन दिवसीय अश्व पालन गोष्ठी का आयोजन

Sat, 16 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय अश्व पालन गोष्ठी का आयोजन
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित दंडी आश्रम में ब्रुक हॉस्पिटल फॉर एनिमल्स की ओर से तीन दिवसीय अश्व पालन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर विशेषज्ञों ने दूरदराज से आए अश्व पालकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

गोष्ठी का शुभारंभ डीडीएम नाबार्ड शैलेंद्र पढियार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने नाबार्ड एवं बैंकों द्वारा संचालित अश्वपालक लाभ हेतु योजनाओं की जानकारी दी। निदेशक विनोद मोहन ने पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। डा. आरसी राठी ने अश्व में होने वाली बीमारी ग्लैंडर, सर्रा इत्यादि के बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। फैजान जमील एचओआर ब्रुक इंडिया ने अश्व पालन में महिलाओं के योगदान को सराहा। अश्व देखरेख के सामूहिक तौर पर जानकारी साझा करने पर बल दिया। इसके अलावा आरके शर्मा चेयरमैन पीएफए सहारनपुर, मार्तंड सिंह वरिष्ठ प्रबंधक ब्रुक इंडिया मेरठ, शिवकुमार तोमर प्रबंधक ब्रुक इंडिया मुजफ्फरनगर, नकलीराम अध्यक्ष नवज्योति अश्व कल्याण समिति सहारनपुर, शुभे सिंह अध्यक्ष अमर ज्योति अश्व कल्याण समिति मेरठ ने 22 जनपदों से आए 65 अश्व कल्याण समितियों के प्रतिनिधियों एवं सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों सहित प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन रविवार को किया जाएगा। अध्यक्षता डा. आरसी राठी वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और संचालन अनूप सिंह एसपीओ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed