{"_id":"5a1efb4e4f1c1bce408ba082","slug":"31511979854-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन मंडी स्थल के रास्तों पर रहेंगे बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन मंडी स्थल के रास्तों पर रहेंगे बैरियर
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मंडी स्थल के
रास्तों पर रहेंगे बैरियर
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंडी के चारों ओर आठ स्थानों पर बैरियर रहेंगे। सभी जगह पुलिस की व्यवस्था रहेगी।
बैरियर नंबर एक विश्वकर्मा चौक पर बनाया गया है। यहां केवल प्रत्याशी और उनके एजेंट को छोड़कर सभी का प्रवेश बंद रहेगा। वाहन श्मशान घाट के सामने बनी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। बैरियर नंबर दो गांधी नगर चौकी पर बनाया जाएगा। यहां कर्मचारियों और पत्रकारों के अलावा किसी के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। बैरियर नंबर तीन बालाजी चौक पर रहेगा। इस बैरियर से गेट नंबर एक की तरफ जाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों और मतगणना में लगे कर्मचारियों को छोड़कर कोई नहीं जाएगा। बैरियर नंबर चार दाल मंडी रजवाहा रोड पर रहेगा। यहां से किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश नहीं होगा। बैरियर नंबर पांच पर गेट नंबर चार के किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा। बैरियर नंबर छह अलमासपुर चौक पर सभी प्रकार के कमर्शियल वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। केवल मतगणना में लगे अधिकारी और कर्मचारी ही आ सकेंगे। बैरियर नंबर सात जानसठ अड्डा पेट्रोल पंप के पास बड़े वाहनों का प्रवेश बंद किया जाएगा। केवल मतगणना में लगे कर्मचारी ही आ सकेंगे। बैरियर नंबर आठ कूकड़ा ब्लाक चौराहा पर कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
अधिकारी गेट नंबर
एक से करेंगे एंट्री
मुजफ्फरनगर। प्रशासनिक अधिकारी नवीन मंडी स्थल पर गेट नंबर एक से एंट्री करेंगे। वाहनों को कूकड़ा पुलिस चौकी के पास खड़ा किया जाएगा। गेट नंबर तीन से पत्रकारों और कर्मचारियों की एंट्री होगी। वाहनों को गेट के पास बनी पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। मतगणना एजेंट और प्रत्याशी गेट नंबर चार से एंट्री करेंगे।