फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सीएचसी पर डॉक्टर से अभद्रता का आरोप

सीएचसी पर डॉक्टर से अभद्रता का आरोप

Sat, 19 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर डॉक्टर  से अभद्रता का आरोप
युवक ने चिकित्सक से की अभद्रता
विज्ञापन

चरथावल। हैबतपुर निवासी युवक शुुक्रवार को सीएचसी में पत्नी के लिए टीबी की दवाई लेने पहुंचा। चिकित्सक उसे एक हफ्ते की दवाई देने लगे, लेकिन वह एक महीने की दवाई मांग रहा था। आरोप है कि चिकित्सक अमित त्यागी के मना करने पर युवक मौके से दवाई का पूरा डिब्बा उठाकर भागने लगा। कर्मचारियों ने उसे पकड़ा तो वह चिकित्सक के साथ गाली-गलौज करने लगा। कर्मचारियों ने उससे दवाई वापस ली। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि टीबी की दवाई को अस्पताल में ही खिलाने का नियम है। इसके बावजूद मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए एकाध बार दवाई घर देने की सुविधा दे दी जाती है। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।


टूटे तार में डेढ़ घंटे दौड़ता रहा करंट
चरथावल। न्यामू गांव में अपराह्न करीब साढ़े चार बजे आबादी के बीच टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक घोड़े की मौत हो गई। बिजलीघर पर सूचना के बावजूद डेढ़ घंटे तक लाइन नहीं काटने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। सैकड़ों लोगों ने टूटे तार के चारों तरफ चेन बनाकर लोगों की आवाजाही रोकी। गुड्डू नायक ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed