{"_id":"598767cc4f1c1b0c148b47a9","slug":"31502046156-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से मजदूर की मौत
मोरना। गांव खोकनी में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की एसडीएम जानसठ से गुहार लगाई है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढ़ेड़ा के ठेकेदार नरेश ने पास के गांव खोकनी में मकान तैयार करने को लेकर जाल बांधने को ठेका लिया हुआ है। जिसमें गांव के ही मजदूरों पवन, गोपाल, संजीव आदि के साथ सूरज पुत्र मदन मजदूरी करने को गया था। सूरज मशीन से सरिया काटने लगा तो अचानक उसको करंट का झटका लगा और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर काम में जुटे अन्य साथियों ने मशीन से तारों को अलग किया। सूरज को लेकर मोरना अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन साथी उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सुरेश पहलवान, पवन, पाल्लेराम, नरेंद्र आर्य, भारतवीर, संते, पीतम भगत, राकेश, धर्मेंद्र चौधरी, नरेश कर्णवाल, राजेश, पूर्व प्रधान जहूर मेहंदी, अनवार, मेहताब जमाल आदि ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से पीड़ित परिवार को दुर्घटना बीमा के तहत आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। उधर, सुरेश ठेकेदार ने बताया कि विद्युत मशीन दो दिनों से करंट मार रही थी। जिसके चलते सूरज को मशीन ले जाने को मना किया गया था।