फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आधार लिंक नहीं होने से हजारों किसानों की ऋण माफी लटकी

आधार लिंक नहीं होने से हजारों किसानों की ऋण माफी लटकी

Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आधार लिंक नहीं होने से हजारों किसानों की ऋण माफी लटकी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की ऋण माफी का लाभ पहली सूची में उन्हीं किसानों को मिल पाएगा, जिनका खाता आधार से लिंक है। आधार की प्रक्रिया सॉफ्टवेयर में बदलाव के चलते बंद होने के कारण हजारों किसानों के सामने समस्या पैदा हो गई है। प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना का लाभ यहां जिले के एक लाख 26 हजार 401 किसानों को मिलेगा। लगभग 466 करोड़ रुपये किसानों के माफ होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा की है। एक लाख तक का उन किसानों का ऋण माफ होगा, जिन्होंने केवल एक ही बैंक से ऋण लिया है। ऋण माफी की श्रेणी में वही किसान आएंगे, जिनका आधार नंबर अपने बैंक खाते से लिंक होगा। बैंक अधिकारियों के अनुसार जिले में एक लाख 26 हजार 401 किसानों को बैंक ऋण माफी का लाभ मिलेगा। इनका 466 करोड़ रुपया माफ होगा। हजारों किसान ऐसे हैं, जिनके पास अपना आधार कार्ड ही नहीं है। बिना आधार कार्ड के उसे ऋण माफी का लाभ मिल ही नहीं पाएगा। आनन-फानन जब ये किसान आधार कार्ड बनवाने के लिए गए तो लोकवाणी और जनवाणी केंद्र के संचालकों ने यह कहते हुए मना कर दिया है कि सॉफ्टवेयर काम ही नहीं कर रहा है। उसमें केंद्र सरकार बदलाव का कार्य कर रही है। तीस जुलाई तक आधार कार्ड नहीं बन पाएंगे। किसानों को अगस्त के पहले सप्ताह में ऋण माफी का लाभ दिया जाना है। ऐसे में आधार कार्ड नहीं रखने वालों के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

पात्रों को मिलेगा योजना का लाभ: डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि प्रदेश सरकार पहली सूची के किसानों को अगस्त के पहले सप्ताह में लाभ देगी। जिन किसानों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं हैं। योजना का लाभ तो उन्हें हर हालत में मिलेगा। बस इतना होगा कि पहली सूची में उनका नाम नहीं आ पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed