फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आम महोत्सव में छाएंगी आम की प्रजातियां

आम महोत्सव में छाएंगी आम की प्रजातियां

Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
आम महोत्सव में छाएंगी आम की प्रजातियां
आम महोत्सव में छाएंगी आम की प्रजातियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में पहली बार आम महोत्सव बृहस्पतिवार यानि आज से शुरू होगा। महोत्सव में आम की अनेक प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में उत्कृष्ट आम उत्पादन करने वाले किसान सम्मानित किए जाएंगे। इस दौरान कृषक मेला भी लगेगा, जिसमें वैज्ञानिक किसानों को अपनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने की अनेक महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
उद्यान विभाग की ओर से नवीन मंडी स्थल के चबूतरा नंबर छह में दो दिवसीय जनदीय कृषक मेला और आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर डीएम जीसी प्रियदर्शी और सीडीओ अंकित अग्रवाल मेले व आम महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने बताया कि जिले में यह पहला अवसर है, जब आम महोत्सव मनाया जा रहा है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत दो दिवसीय कृषक मेला में कार्यशाला होगी। उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा शहद शो का भी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

जिले के आम बागवानों को उनके उत्पाद के प्रति और अधिक जागृत करने के लिए पहली बार आम महोत्सव किया जा रहा है। महोत्सव में आम की प्रजाति दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गुलाब जामुन, बम्बई ग्रीन, बम्बई येलो, रामकेला तथा अन्य प्रजाति के फलों को प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव में पुरकाजी, भौजाहेड़ी, जावन, सिसौना, बधाईकलां, संभलहेड़ा, बसेड़ा, मीरापुर समेत जिले भर के कृषक अपने आमों को लेकर प्रतिभाग करेंगे। उत्कृष्ट आम उत्पादित करने वाले किसानों को शुक्रवार को मेले के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। दो दिवसीय मेले में कृषि वैज्ञानिक कृषकों को तकनीकी ज्ञान देंगे तथा उनकी फसल में आ रही कठिनाई का निराकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed