{"_id":"594d6d0c4f1c1b52028b4670","slug":"31498246412-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार लगेगी आम की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार लगेगी आम की प्रदर्शनी
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के आम बागवानों को उनके उत्पाद के प्रति और अधिक जागृत करने के लिए जिले में पहली बार आम महोत्सव आयोजित होगा। दो दिवसीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट आम उत्पादन करने वाले कृषकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन 29 जून से नवीन मंडी में होगा।
जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत दो दिवसीय आम महोत्सव एवं कृषक मेला 29 व 30 जून को नवीन मंडी लगाया जाएगा। जिसमें संगोष्ठी, सम्मेलन, प्रदर्शनी, बागवानी शो एवं शहद शो का आयोजन भी किया जाएगा। जनपद के आम बागवानों को उनके उत्पाद के प्रति और अधिक जागृत करते हुए प्रथम बार आम महोत्सव का आयोजन हो रहा है। प्रदर्शनी में आम बहार मालिक जनपद में उत्पादित आम प्रजाति दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गुलाब जामुन, बंबई ग्रीन, बंबई यैलो, रामकेला तथा अन्य कोई भी उत्पादित प्रजाति के आम की प्रदर्शनी लगा सकते है। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट पाए जाने वाले कृषकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मेले में कृषि वैज्ञानिक किसानों को नवीन जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन