फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   31313 refugees will get citizenship from CAA

सीएए से 31313 शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

Tue, 07 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
31313 refugees will get citizenship from CAA
सीएए से 31313 शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा ने सीएए को लेकर शहर में अभियान छेड़ रखा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के 31313 शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी। इनमें 25447 हिंदू और 5807 सिख हैं।
आर्यपुरी में रोहताश कर्णवाल एडवोकेट के आवास पर टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सीएए से देश के किसी नागरिक का कोई सरोकार नहीं है, बिना बात के बवाल किया जा रहा है। इससे तीन मुस्लिम देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता का प्रावधान है, जिन लोगों को नागरिकता मिलेगी इनमें 31313 शरणार्थी शामिल हैं। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि मुस्लिम देशों के मुस्लिमों को नागरिकता देने का कोई औचित्य नहीं है। अध्यक्षता एनके अरोरा ने की। सुधीर गर्ग, राजीव अग्रवाल, अभिलाष कुमार, नमन मित्तल, राजीव शर्मा, नवनीत कुच्छल, संजय सिंघल, महेश शर्मा, अचिंत मित्तल, नमन मित्तल, सुनील दर्शन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोघपुर और भैंसी में जिला अभियान प्रमुख नितिन मलिक ने बैठक की। उन्होंने कहा कि देश में सीएए को लेकर अजीब सा माहौल बनाया जा रहा है। देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छिनी जा रही है। मानवता के नाते इस देश में शरण लेने वालों को नागरिकता दी जा रही है। मुस्लिम देशों में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले सबके सामने हैं। जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता और सभी मंडल अध्यक्ष इस मुहिम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed