फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   31 cases filed against 118 people in violation

उल्लंघन में 118 लोगों के खिलाफ 31 मुकदमे दर्ज

Wed, 22 Apr 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
31 cases filed against 118 people in violation
महावीर चौक पर लॉकडाउन के उल्लंघन पर गाड़ी को सीज करते पुलिस कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उल्लंघन में 118 लोगों के खिलाफ 31 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन-2 का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अब सख्ती पर उतर आया है। तीन दिन से लगातार घरों से बाहर निकलने वाले और सड़कों पर वाहन लेकर चलने वाले लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार को बेवजह घर से निकलने वाले 118 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धारा-188 के तहत 31 मुकदमे पंजीकृत किए गए। इनमें से 61 लोग ऐसे हैं, जिन्हें हेल्पलाइन नंबर पर आम जनता द्वारा डाली गई वीडियो क्लिप के आधार पर चिह्नित किया गया। इन लोगों के खिलाफ कुल 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनकी एफआईआर की कॉपी होम डिलीवरी अभियान के तहत उनके घरों पर चस्पा कर दी गई है। वहीं, सुबह छह से नौ बजे के बीच सड़कों पर वाहन लेकर निकलने वाले लोगों के खिलाफ भी जिले भर में चेकिंग अभियान चलाते हुए बुधवार को कुल 620 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहन चालकों से 1.43 लाख 700 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है। इसके साथ ही 26 वाहनों को अभियान के दौरान सीज भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed