फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   288 Strike accountants' service breaks

288 हड़ताली लेखपालों की सर्विस ब्रेक

Wed, 18 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
288 Strike accountants' service breaks
288 हड़ताली लेखपालों की सर्विस ब्रेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के 288 हड़ताली लेखपालों की सर्विस ब्रेक कर प्रशासन ने आरोपपत्र जारी कर दिया है। तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। लेखपाल 11 दिसंबर से लगातार हड़ताल पर हैं। उन्होंने 27 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की घोषणा कर दी है। कार्रवाई को लेकर लेखपाल और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले के लेखपाल 11 दिसंबर से हड़ताल पर है। लेखपालों की हड़ताल से तहसीलों के कामकाज ठप हो गए हैं। बुधवार को भी लेखपालों ने हड़ताल रखकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। अपनी आठ मांगों को लेकर लेखपाल अडे़ हुए हैं। प्रदेश सरकार पर मांगे नहीं मानने का आरोप लगाते हुए 27 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की चेतावनी का लेखपालों पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। कलक्ट्रेट में धरने की अध्यक्षता आदेश कुमार और संचालन भूपेंद्र कुमार ने किया। धरने में संघ जिलाध्यक्ष खचेडू खां, जिला मंत्री अनिल कुमार वर्मा, सियानंद, रविंद्र सैनी, सतेंद्र बालियान, विनोद शर्मा, सोमपाल, प्रताप सैनी, प्रमोद शर्मा, रमेशचंद, भारती, शिखा, अहसान, अनिल गौतम, अनिल सिंह, केशव शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, संजीव मलिक आदि मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी लेखपालों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

उधर, लेखपालों की हड़ताल को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। 288 लेखपालों की सर्विस ब्रेक के बाद आरोप पत्र जारी किया गया है। सर्विस ब्रेक के बाद किसी भी लेखपाल ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए। प्रशासन ने जो आरोप पत्र जारी किया है, उसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने एस्मा लगा दिया है। जो हड़ताल पर हैं, उनकी सर्विस ब्रेक कर दी गई है। आम जनता के तहसीलों के सभी कार्य रुक गए हैं। किसान सम्मान निधि का कार्य रुक गया है। आय, जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। भूमि विवादों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इन सबकों लेकर आरोपपत्र जारी किया गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि तीन दिन में जवाब नहीं आने पर लेखपालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल जारी रहेगी : खचेडू
मुजफ्फरनगर। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष खचेडू खां का कहना है कि हड़ताल प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चल रही है। 26 दिसंबर तक सरकार लेखपालों के बारे में कुछ नहीं सोचती है तो 27 को विधानसभा का घेराव करेंगे। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

सदर के 76 लेखपालों पर कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। जिन लेखपालों को आरोपपत्र जारी किए गए है, इनमें सबसे ज्यादा 76 लेखपाल सदर तहसील के हैं। जानसठ के 54, खतौली और बुढ़ाना के 29-29 लेखपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed