फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   28 patients of fever and admitted, including four children

बुखार के 28 मरीज और भर्ती, चार बच्चे भी शामिल

Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
28 patients of fever and admitted, including four children
मुजफ्पफरनगर के जिला चिकित्सालय में भर्ती बुखार के मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुखार के 28 मरीज और भर्ती, चार बच्चे भी शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में बुखार से पीड़ित 28 मरीज और चार बच्चे भर्ती कराए गए हैं। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने वार्ड में पहुंचकर व्यवस्था देखी। मरीजों से बात की और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
मंगलवार को सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. अरविंद पंवार और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा के साथ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए मरीजों का हाल जाना। मरीजों से बातचीत की गई, अस्पताल में दी जा रही दवाईयों और देखभाल के विषय में भी पूछताछ की। सीएमओ ने बताया कि जिला चिकित्सालय में बुखार पीड़ितों के लिए विशेष रूप से बनाए गए वार्ड में कुल 28 मरीज और चार बच्चे भर्ती किए गए हैं। सभी की जांच कराई गई है, इन्हें वायरल बुखार होने की पुष्टि हुई है। सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल ने बताया कि बुखार के वार्ड की क्षमता 25 मरीजों की है, जिन रोगियों की स्थिति सामान्य हो जाती है, उन्हें छुट्टी दी जा रही है।
विज्ञापन

सफाई रखें और मास्क पहनकर घर से निकलें
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने कहा कि लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। खानपान व सफाई का विशेष ध्यान रखें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें व मच्छरदानी का प्रयोग करें। सभी लोग मास्क का सही ढंग से प्रयोग करें, मास्क के प्रयोग से कोरोना से ही नहीं, बल्कि अन्य वायरल जैसी बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। जिलेभर में संचारी रोग नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सार्वजनिक संपत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रुके पानी का उचित निपटान एवं कूडे़ का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। नूनाखेड़ा, नगवा, रियावली नंगला, शफीपुर पट्टी, बरूकी, ककरौली, सिकंदरपुर में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत डेंगू से बचाव व नियंत्रण के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ब्यूरो
डॉक्टरों के यहां लगी मरीजों की कतार
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही बुखार से विभिन्न गांव में लोग बीमार हैं। निजी डॉक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ है। खतौली क्षेत्र में डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा छपार और पुरकाजी में बुखार के सबसे ज्यादा मामले हैं। ब्यूरो

राज्य मंत्री ने कपिल देव ने डीएम से फॉगिंग कराने को पत्र लिखा
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को पत्र लिखकर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए शहर में फॉगिंग कराए जाने की बात कही है। राज्य मंत्री ने पत्र में कहा कि डेंगू, मलेरिया के केस लगातार बढ रहे हैं। जिले में भी डेंगू व मलेरिया के मरीज सामने आ रहे हैं। शहर तथा शहर से लगी बस्तियों में फॉगिंग तथा सफाई व्यवस्था कराने की बात कही। निरंतर फॉगिंग, दवाईयों का छिडकाव, स्वच्छता सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed