फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   27461 workers will get 1000 rupees

एक चौथाई श्रमिको को ही मिलेगी राहत

Thu, 26 Mar 2020 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
27461 workers will get 1000 rupees
एक चौथाई श्रमिकों को ही मिलेगी राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में श्रम विभाग में पंजीकृत एक लाख सात हजार श्रमिकों में से केवल 27461 के खाते में ही सरकार की एक हजार की मदद पहुंचेगी। यह पैसा दो दिन में खातों में आ जाएगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये डालने की घोषणा की है। जिले में एक लाख सात हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। अभी तक श्रम विभाग बड़ी संख्या में श्रमिक नवीनीकरण नहीं करा पाया। केवल 63 हजार श्रमिकों के ही नवीनीकरण हो पाए। इनमें भी 27 461 ही ऐसे हैं, जिनके खाते ऑनलाइन हैं। सरकार से इन्हीं की सूची विभाग के पास आई है। सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने बताया कि सरकार ने 27461 श्रमिकों के खाते में पैसा डाल दिया है। बैंकों से दो दिन के अंदर पैसा दो करोड़ 74 लाख 61 हजार इनके खातों में पहुंच जाएगा। 63 हजार में जो बाकी रह गए है इनकी सूची खाता नंबर के साथ तैयार की जा रही है। इन्हें भी जल्द पैसा जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed