{"_id":"603e83498ebc3ee96c5decee","slug":"26-complaints-in-total-resolution-day-khatauli-news-mrt528017311","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
विज्ञापन
जानसठ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : KHATAULI
संपूर्ण समाधान दिवस में तीन शिकायतें निस्तारित
जानसठ। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तेवड़ा गांव के ग्रामीणों ने तहसील दिवस के बाहर प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग से जल निकासी एवं कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
मंगलवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में 26 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। शिकायत का मौके पर पहुंचकर ही निस्तारण करें।
तहसील दिवस में गांव तेवड़ा के ग्रामीणों ने पहुंचकर गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ एवं पानी भरा होने की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व में भी एसडीएम से समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों से समस्या का निजात दिलाए जाने की मांग की है। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अमृतपाल कौर, सीओ शकील अहमद, सीओ भोपा सोमेंद्र नेगी व बीडीओ संत कुमार, इंस्पेक्टर डीके त्यागी सहित संबंधित विभागों से अधिकारीगण मौजूद रहे।