फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   250 lights will be purchased for street lighting in Shahpur

Muzaffarnagar News: शाहपुर में पथ प्रकाश के लिए खरीदी जाएंगी 250 लाइट

Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
250 lights will be purchased for street lighting in Shahpur
शाहपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बोर्ड की बैठक में कस्बे के विकास के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। कस्बे के मेन चौराहे पर स्थित किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में रालोद विधान मंडल दल के नेता विधायक राजपाल बालियान मौजूद रहे। ईओ आलोक रंजन ने बताया कि बैठक में विभिन्न वार्डों में सड़क व नालियों के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा कस्बे में पथ प्रकाश हेतु 250 स्ट्रीट लाइट खरीदने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि बैठक में विभिन्न 39 मदों के लिए प्राइवेट लाइसेंस शुल्क अधिरोपित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा सेफ्टी टैंकों की तीन वर्ष में मशीनों से सफाई करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। मंसूरपुर रोड पर नगर पंचायत की सीमा के अंतर्गत सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी ने की। सभासद सोनू सैनी, विशाल गर्ग, आसिफ सलमानी, रीनू कुमार, मनोज अरोरा, सतीश पाल, मनोज सैनी, मोहसिन रंगरेज, नीतू देवी, वकीला बेगम, लिपिक सतीश कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed