{"_id":"6409ceeaa799e8a8db035270","slug":"250-injured-in-fights-and-accidents-on-holi-muzaffarnagar-news-c-14-1-147304-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: होली पर झगड़ों और हादसों में 250 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: होली पर झगड़ों और हादसों में 250 घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दुल्हैंडी पर जिलेभर में अलग-अलग जगह हुए झगड़ों और हादसों में 250 लोग घायल हो गए। कई को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
बुधवार को जिलेभर में होली मनाई गई। इस दौरान कई जगह झगड़े और सड़क हादसे भी हुए। जिला चिकित्सालय पुरुष की इमरजेंसी में शाम तक 200 लोगों ने पहुंचकर उपचार कराया। घायलों की मरहम पट्टी करने के बाद दवाई दी गई। इनमें से करीब 40 मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती भी किया गया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि कुछ लोगों को रंग के कारण आंखों और त्वचा पर संक्रमण भी हुआ था, उनकी भी जांच करने के बाद दवाई दी गई। उधर, जिला अस्पतालों में भी 50 घायलों ने उपचार कराया।