फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   250 crores are trapped in the chit fund companies of the people of the district

Muzaffarnagar News: जिले के लोगों के चिटफंड कंपनियों में फंसे हैं 250 करोड़

Sun, 12 Mar 2023 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
250 crores are trapped in the chit fund companies of the people of the district
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उठाया गया मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमं ठगी जमाकर्ता उन्मूलन संस्था के पदाधिकारियों ने चिटफंड कंपनियों में निवेश किए गए रुपयों को लेकर विचार विमर्श किया। कहा कि तमाम चिटफंड कंपनियों में जिले के लोगों के करीब 250 करोड़ रुपये फंसे हुए है। इसको लेकर जिले में खिड़की खोली जानी चाहिए।
संस्था अध्यक्ष सुशील गोयल, संरक्षक सतीश और मंत्री केतन कर्णवाल ने मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल के सामने समस्याएं रखी। बताया कि विभिन्न चिटफंड कंपनियों ने जनता का पैसा अच्छी ब्याज दरों का लालच देकर एफडी, आरडी समेत अन्य योजनाओं के रूप में निवेश कराया है। सभी कंपनियों को सरकार से मान्यता प्राप्त थी, लेकिन बाद में इन कंपनियों को बंद कर दिया गया और जनता की मेहनत का पैसा फंस गया। जिले के करीब 70-80 हजार लोगों का पैसा चिटफंड कंपनियों में फंसा हुआ है।
विज्ञापन

बताया कि सरकार ने 2019 में एक विशेष कानून पास किया था, जिसमें निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए हर जिले में खिड़की खोले जाने की बात कही थी। कई जिलों में यह खिड़की खोली गई है, लेकिन मुजफ्फरनगर में अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह जिलाधिकारी कार्यालय पर खिड़की खोले जाने के लिए मिलेंगे। इस मौके पर जयपाल शर्मा, अंशुमान अग्रवाल, डॉ. पुनीत सिंघल, दिलीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed