{"_id":"586bef0d4f1c1b0252159a1f","slug":"25-prisoners-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले 25 बंदी चिन्हित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले 25 बंदी चिन्हित
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
JAIL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने इस बार प्रदेश की जेलों को अपने रडार पर लिया है। जेल में बंद ऐसे बंदियों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके समर्थक चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। चुनाव आयोग के आदेश पर जेल अफसरों ने 25 बंदियों को चिन्हित किया है। चिन्हित बंदियों की मिलाई करने वालों की सूची तैयार कर डीएम के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
मेरठ में सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के उन निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने जोन के अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में इस बार चुनाव आयोग ने जेलों को अपने रडार पर लिया है। अधिकारियों ने जेल अफसरों से ऐसे बंदियों की सूची बनाने को कहा है जो जेल की चारदीवारी के भीतर रहते हुए भी मतदान प्रभावित कर सकते हैं। आयोग के आदेशों पर जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने कारागार में बंद 25 बंदियों ऐसे बंदियों की सूची बनाई है, जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं।
अधीक्षक ने बताया कि सूची में बड़े क्रिमिनल और राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले बंदी हैं। आयोग के आदेशानुसार इनसे मिलने आने वालों की सूची बनाई जाएगी। उनके नाम-पते आदि नोट किए जाएंगे। बंदियों का सहयोग करने में यदि किसी जेल कर्मचारी की संलिप्ता भी पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी रिपोर्ट तैयार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक ने बताया कि समस्त रिपोर्ट तैयार कर डीएम के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। बताते चलें कि इससे पूर्व जेल में बंद 478 गैंगस्टर के आरोपियों की सूची भी जेल अधिकारी चुनाव आयोग को भेज चुके हैं।