{"_id":"60e5f15f8ebc3ebb4f2906ce","slug":"25-couples-tied-the-knot-muzaffarnagar-news-mrt5463373146","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
मोरना। ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 युवा जोड़ों का उनके सामुदायिक रीति-रिवाज के साथ विवाह कराया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों को 35 हजार का चेक, वैवाहिक सामग्री, 51 बर्तन और जेवरात भी बतौर उपहार प्रदान किए गए।
ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने सभी लोगों को प्रदेश सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर 25 युवा जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सरकार की ओर से दी जाने वाले उपहार भेंट किए। बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 25 युवा जोड़ों के विवाह कराए गए हैं। इनमें 23 जोड़ों का विवाह हिंदू पद्धति से किया गया, जिसमें पंडित भोलाराम शास्त्री व कथा व्यास अजय कृष्ण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराए। वहीं, दो मुस्लिम जोड़ों के भी निकाह कराए गए, जिनका निकाह मौलाना मौहम्मद इनाम ने पढ़ाया। नवविवाहित दंपतियों को सरकार की ओर से कन्यादान के रूप में 35 हजार रुपये का चेक, दस हजार रुपये कीमत की वैवाहिक सामग्री, 51 बर्तन और जेवरात आदि उपहार दिए गए। संयोजक डॉ सुधीर बालियान, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र छोटा, सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, नीटू सहरावत डायरेक्टर, योगेश गुर्जर, राजकुमार राठी, विजय गुड्डू, मनोज पांचाल और रविंद्र चौधरी आदि का सहयोग रहा।