फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   243 examiners absent on the first day of evaluation

Muzaffarnagar News: मूल्यांकन के पहले दिन 243 परीक्षक गैरहाजिर

Sat, 18 Mar 2023 05:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
243 examiners absent on the first day of evaluation
22 हजार से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन

05 केंद्रों पर चल रहा मूल्यांकन शहर में

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरगनर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पहले दिन 243 परीक्षक गैरहाजिर रहे। पांचों केंद्रों पर 22 हजार से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। डीआईओएस गजेंद्र कुमार और क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से आए प्रशासनिक अधिकारी दिवाकर पांडेय ने संयुक्त रूप से मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज व डीएवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हाईस्कूल वाले केंद्रों पर 19 हजार 177 और इंटरमीडिएट वाले केंद्रों पर तीन हजार 200 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। सभी केंद्रों पर 1634 परीक्षक और 168 प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से 243 परीक्षक अनुपस्थित रहें।
विज्ञापन

पांचों केंद्रों पर 1559 परीक्षक और प्रधान परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई है। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर सभी कोठार, मूल्यांकन कक्ष के सीसीटीवी और वेबकास्टिंग सिस्टम की व्यवस्थाओं को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हुआ मूल्यांकन
इस्लामियां इंटर कॉलेज 3820
एसडी इंटर कॉलेज 8439
चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज 6918
राजकीय इंटर कॉलेज 1307
डीएवी इंटर कॉलेज 1713
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed