फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   24 hours passed, student not found, search continues

24 घंटे बीते, नहीं मिली छात्रा, तलाश जारी

Wed, 11 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
24 hours passed, student not found, search continues
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। क्षेत्र के नया गांव भूम्मा निवासी गंगनहर में डूबी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा का 24 घंटे में भी कुछ पता नहीं चल सका। प्रयासों के बाद भी छात्रा नहीं मिल सकी, जबकि उसकी तलाश में पीएसी व गांव के गोताखोर और तैराक लगे हुए हैं। परिजन व गांव वाले गंगनहर पर डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के नया गांव भूम्मा निवासी हरबीर की बेटी 19 वर्षीय बीएसी की प्रथम वर्ष की छात्रा स्वाति खेत में काम समाप्त करने के बाद अपनी बड़ी बहन ज्योति के साथ पास में ही गंगनहर पर हाथ धोने गई थी। इस दौरान स्वाति गंगनहर में डूब गई थी। यह घटना मंगलवार शाम साढे़ छह बजे हुई थी। इसके बाद से पुलिस व ग्रामीण व परिजन छात्रा की तलाश में गंगनहर पर डेरा डाले हुए हैं। रात में भी छात्रा को तलाश किया जाता रहा। देर रात मेरठ 44वी वाहिनी पीएसी के तीन जवान मोटर वोट लेकर पहुंचे। तभी से वह छात्रा को खोज रहे हैं। उधर, गांव व क्षेत्र में रहने वाले गोताखोर व तैैराक लगे हुए है। घटना को 24घंटे बीत चुके है, लेकिन छात्रा अभी तक नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी का कहना है कि छात्रा को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed