फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   233 crore left of farmers on Bhaisana sugar mill

भैसाना चीनी मिल पर किसानों का 233 करोड़ बाकी

Thu, 18 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
233 crore left of farmers on Bhaisana sugar mill
मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिले किसानों को इस सत्र का 31 अरब 41 करोड़ 22 लाख 98 हजार भुगतान कर चुकी है। सहकारी चीनी मिल मोरना और भैसाना चीनी मिल पर किसानों का 262 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

जिले की आठ चीनी मिलों में किसानों ने सत्र 2021-22 में 34 अरब तीन करोड़ 43 लाख 89 हजार रुपये का गन्ना सप्लाई किया था। इनमें सबसे ज्यादा गन्ना सात अरब 77 करोड़ 53 लाख का खतौली चीनी मिल में डाला गया। यह मिल किसानों का समस्त भुगतान कर चुकी है। दूसरे नंबर पर टिकौला में पांच अरब 73 करोड़ एक लाख का गन्ना डाला गया। यह मिल भी समस्त भुगतान कर चुकी है। तितावी चीनी मिल पांच अरब 58 करोड़ और मंसुरपुर मिल पांच अरब दस करोड़ का समस्त भुगतान कर चुकी हैं। इसके अलावा खाईखेड़ी और रोहाना भी समस्त भुगतान कर चुकी है। सहकारी चीनी मिल मोरना इस बार फिसड्डी चल रही है। मोरना चीनी मिल पर 28.51 करोड़ और भैसाना चीनी मिल पर 233 करोड़ बकाया है। डीसीओ आरडी द्विवेदी का कहना है कि नए सत्र से पहले किसानों का समस्त भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed