{"_id":"60f31abd8ebc3e79c05e9e11","slug":"225-daughters-were-married-in-the-mass-marriage-scheme-in-three-months-muzaffarnagar-news-mrt547852287","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में सामूहिक विवाह योजना में 225 बेटियों की हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में सामूहिक विवाह योजना में 225 बेटियों की हुई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह में सामूहिक विवाह योजना में 225 बेटियों की हुई शादी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जिले में कोरोना काल में भी निरंतर चल रही है। इस योजना में 225 बेटियों का विवाह हुआ है। इस सत्र में शादी के अनुदान के रूप में यहां सरकार ने एक करोड़ 14 लाख 75 हजार खर्च किया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि 2021-22 में अब तक साढे़ तीन माह में 225 जोड़ों का विवाह हुआ है। जिले में सबसे ज्यादा विवाह मोरना ब्लाक में 36 जोड़ों के और सबसे कम ब्लाक पुरकाजी में 19 जोड़ों के हुए है। बघरा और चरथावल ब्लाक में 30-30 जोड़ों का, सदर, शाहपुर, खतौली में 20-20 जोड़ों का विवाह हुआ। बुढ़ाना और जानसठ ब्लाक में इस सत्र में एक भी जोड़े का विवाह नहीं हुआ। चार निकायों में सामूहिक विवाह के आयोजन हुए। इनमें शाहपुर, भोकरहेडी, जानसठ में दस-दस विवाह हुए। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में 20 जोड़ों का विवाह हुआ।
धर्म, जाति का कोई भेद नहीं
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि सामूहिक विवाह योजना सरकार की ऐसी स्कीम है, जिसमें जाति-धर्म का कोई भेद नहीं है। यह योजना सभी जाति और सभी धर्म के लिए है। इस योजना में सात फेरे भी हो रहे है और निकाह भी हो रहा है। जिसकी जैसी परंपरा वह उसी परंपरा से शादी कर रहा है।