फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   21st anniversary of Dev Mandir at Dandi Ashram located in Shuktirtha

युगांतर तक जाना जाएगा भरत-श्रीराम का प्रेम व त्याग

Fri, 23 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
21st anniversary of Dev Mandir at Dandi Ashram located in Shuktirtha
शुक्तिर्थ डंडी आश्रम में कथा व्यास का पूजन करते श्रदालु व कथा सुनते सन्त महात्मा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
युगांतर तक जाना जाएगा भरत-श्रीराम का प्रेम व त्याग
विज्ञापन

मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में देव मंदिर के 21वें वार्षिकोत्सव पर चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास ने बृहस्पतिवार को प्रभु श्रीराम व उनके भाई भरत के बीच प्रेम व त्याग का भावपूर्ण वर्णन किया।
स्वामी गुरु देवेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीराम कथा के नवें दिन प्रयागराज से आए कथा व्यास सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम जब पिता दशरथ की आज्ञा शिरोधार्य करने के लिए वन गमन कर गए। उसके बाद ही भरत ननिहाल से अयोध्या लौटे, जहां उन्होंने पूरा वृत्तांत सुनने के बाद पिता के शव का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद बड़े भाई राम को वापस अयोध्या लाने के लिए चित्रकूट रवाना हो गए। कथा व्यास ने कहा कि भरत के हृदय में अयोध्या के चक्रवर्ती साम्राज्य का राजा बनने का तनिक भी लोभ नहीं आया और वे श्रीराम के वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने तक उनकी चरणपादुका को ही राजा मानकर अयोध्या का राजकाज चलाते रहे।
विज्ञापन

भरत का अपने भाई श्रीराम के प्रति यह प्रेम और त्याग युग-युगांतर तक जाना जाएगा। कथा व्यास ने कहा कि जो भी भक्त भरत के पावन चरित्र को श्रद्धा पूर्वक सुनते हैं, उन्हें इस भवसागर से वैराग्य हो जाता है। मनुष्य के अपने दैनिक जीवन में समय निकालकर श्रीराम कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। बृहस्पतिवार को कथा आयोजन में अनीता देवी, देवेंद्र अग्रवाल, दीपाली, गोविंद, मनोहरलाल शर्मा, गंगादत्त शर्मा, योगेंद्र, रविंद्र, मदन गोपाल, सचिन गुप्ता, केडी शर्मा और हरि प्रकाश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed