{"_id":"5cc9e8abbdec22076c4ebecf","slug":"21556736171-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी की शोभायात्रा पर पुष्पों की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी की शोभायात्रा पर पुष्पों की बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाजी की शोभायात्रा पर पुष्पों की बारिश
बुुढ़ाना। बालाजी युवा मंच द्वारा बालाजी शोभायात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों की धुनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए जमकर डांस किया। शोभायात्रा का बाजार में कई स्थानों पर फूलों की वर्ष कर स्वागत किया गया।
कस्बे के नदी वाला मंदिर में मंगलवार 30 अप्रैल से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बुधवार को सुबह विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद बाला जी महाराज की शोभायात्रा आरंभ हुई। अपने जनपद के अलावा दूसरे जनपदों से नामी ग्रामीण बैंडबाजे बुलवाए गए। सुंदर-सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया। सुनहरे रथ पर सवार भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के साथ उनके पैरों में विराजमान श्री हनुमान जी की झांकी ने दर्शकों का मनमोह लिया। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीराम के रथ पर फूलों की वर्ष हुई। बाजार में दुकानदारों ने पीले प्रसाद का वितरण किया। बैंड बाजों की भक्ति गीतों की धुनों पर भक्तों ने जमकर डांस किया। शोभायात्रा के दौरान खूब अबीर गुलाल उड़ाया गया। भारी पुलिस बल की देखरेख में शोभायात्रा कस्बे की मुख्य सड़क पर पहुंची तो सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने डिवाइडर रोड पर एक साइड से ट्रैफिक का आवागमन चालू किया। कस्बे के विभिन्न बाजार, बड़ौत रोड, कांधला रोड से होती हुई शोभायात्रा वापस नदी वाला मंदिर पर पहुंची। विधि विधान के साथ शोभायात्रा का समापन हुुआ।