फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मूर्ति खंडित के मामले में भड़के हिंदू संगठन

मूर्ति खंडित के मामले में भड़के हिंदू संगठन

Mon, 29 Apr 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति खंडित के मामले में भड़के हिंदू संगठन
मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति ने शनि भगवान की मूर्ति खंडित किए जाने पर रोष प्रकट किया है। बताया कि रेशू विहार फाटक के पास मंदिर में दो दिन पहले शरारती तत्वों ने शनि भगवान की मूर्ति खंडित कर दी गई। आरोप है कि नई मंडी पुलिस ने कार्रवाई करने के स्थान पर मंदिर की देखरेख करने वालों को ही धमकाया। इस पर समिति के कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर नई मंडी पुलिस के सीओ मंडी योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शिवसेना नेता नरेंद्र पंवार ने कहा कि पुलिस मंदिरों की सुरक्षा तक नहीं कर पा रही है। मूर्ति खंडित करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। पंकज गुप्ता, मनीष चौधरी, देशराज, देवेंद्र चौहान, योगेंद्र वर्मा, रामानुज दुबे, पवन मित्तल, कुंजबिहारी अत्री, विनय मित्तल, अनुज चौधरी, लोकेश सैनी, राजेंद्र मलिक, वैभव यादव, राजेश शर्मा, आशीष मिश्रा, सीताराम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed