{"_id":"5cc1fa02bdec2214586c58dc","slug":"21556216322-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। विश्व मलेरिया दिवस पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जन जागरूकता को स्कूली बच्चो की रैली निकाली। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
टाउन हाल मैदान से रैली का शुभारंभ करते हुए मिश्रा ने कहा कि सभी को अपने घर व पड़ोस की स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए। स्कूली बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे मच्छरों को पनपने से रोकने में अपना सहयोग दें। बुखार आने पर अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क रक्त जांच अवश्य कराएं। रैली में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। रैली टाउन हाल मैदान से शुरू होकर शिव चौक, मीनाक्षी चौक होते हुए कमला नेहरू वाटिका पर समाप्त हुई। रैली में एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल, डॉ वीके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी अलका डबराल मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय में आयोजित मीडिया कार्यशाला में सीएमओ ने कहा कि मलेरिया की रोकथाम में जनजागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । स्वास्थ्य विभाग की समस्त चिकित्सा इकाईयों पर मलेरिया की जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध है । जिला चिकित्सालय में फीवर हेल्प डेस्क संचालित है तथा बुखार के रोगियों के लिये मच्छरदानी युक्त वार्ड की व्यवस्था है। रोगवाहक मच्छर पर नियंत्रण के लिए नियमित एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है तथा नागरिकों को क्या करें क्या ना करें कि स्वास्थ्य शिक्षा दी जा रही है। मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने 2030 तक मलेरिया को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मच्छरों को पूरी तरह समाप्त करना होगा।